JharkhandRanchi

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने पर जोर

Ranchi : सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने विभिन्न stakeholders के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये Hand holding कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सदस्य सचिव वाईके दास ने सभी को सूचित किया गया कि पर्षद द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित शिकायत/समस्या के निराकरण के लिये पर्षद् के सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर Hand-holding का आयोजन करें. इस संबंध में Federation of Chamber of Commerce, Ranchi Municipal Corporation एवं Jharkhand State Pollution Control board के मध्य एक meeting का आयोजन किया जायेगा. विभिन्न stakeholders द्वारा उठाये गये बिन्दुओं का भी निराकरण किया गया. Stakeholder द्वारा compostable Plastic Products तथा अन्य उत्पाद जो प्रतिबंधित नहीं है, उनके विरूद्ध ULBs द्वारा कार्रवाई न करने का अनुरोध किया गया. इस क्रम में उपस्थित सभी ULB representatives को गैर प्रतिबंधित उत्पादों पर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया.

इनकी रही उपस्थिति

इसमें झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् के सदस्य वाईके दास एवं प्रतिभा प्रिया कार्यकारी परामर्शी, राज्य के सभी नगर निकाय, झारखण्ड चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष के अध्यक्ष धीरज तनेजा एवं अन्य पदाधिकारी, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों एवं लगभग 100 stakeholders ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें: मानवता शर्मशार : रक्सौल में अपराधियों ने पेट्रोल डाल दिनदहाड़े युवती को जलाया, मौत

Related Articles

Back to top button