
Chakradharpur: सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर का परिणाम शत प्रतिशत रहा. परीक्षा में विज्ञान संकाय में 39 एवं वाणिज्य संकाय में 35 विद्यार्थी शामिल हुए थे. सभी छात्र छात्राएं बेहतर अंक के लाकर उत्तीर्ण हुए. विज्ञान संकाय में शैलजा सनवी 96.50 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का टॉपर बनी जबकि आकाश प्रधान 92.67 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का द्वितीय टॉपर, पनुतुला मनीष 92.33 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. इसी तरह 90.50 प्रतिशत अंक लाकर सोनिका जेना चतुर्थ, 88.67 प्रतिशत अंक लाकर रेशमी बेसरा पांचवा, 84.67 अंक लाकर साईं प्रसाद दास छठवां, 84.17 प्रतिशत अंक लाकर अतुल रानाल टोप्पो सातवां, 83.50 प्रतिशत अंक लाकर जमील अहमद आठवां, 83.50 प्रतिशत अंक लाकर रोशन कुमार नाग नौवां एवं 82.83 प्रतिशत अंक लाकर मोहम्मद असिर दसवां स्थान में अपनी जगह बनायी.
वाणिज्य का परिणाम
वाणिज्य में प्रिंस अरिंदम 84.17 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का टॉपर बना जबकि विवेक कुमार 83.50 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टॉपर और अंकित प्रधान 82.33 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. 81.50 प्रतिशत अंक लाकर पीवी जय कुमार नायडू चतुर्थ, 80.50 प्रतिशत अंक लाकर राज आर्यन पांचवा, 78.33 प्रतिशत अंक लाकर पद्मिनी छठवां, 78.17 प्रतिशत अंक लाकर स्नेहा सिंह सातवां, 77.50 प्रतिशत अंक लाकर तनु बाजरा आठवां, 77.33 प्रतिशत अंक लाकर रजत जयसवाल नौवां एवं 76.67 प्रतिशत अंक लाकर ऋषिका प्रधान दसवां स्थान पर रही.
ये भी पढ़ें- CBSE 10 Result 2022: दसवीं में डीएवी पब्लिक स्कूल का दबदबा, 98.8 फीसदी अंकों के साथ अनुज बने सिटी टॉपर




