ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

CBSE 10 Result 2022: दसवीं में डीएवी पब्लिक स्कूल का दबदबा, 98.8 फीसदी अंकों के साथ अनुज बने सिटी टॉपर

Jamshedpur: सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में डीएवी बिष्टुपुर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा है. स्कूल के छात्र अनुज कुमार रांजा 98.8 फीसदी अंक लाकर शहर के टॉपर बने है. इसी स्कूल के प्रियांशु घोष 98.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और जुस्को स्कूल के पी संपत गणेश 98.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की छात्रा दीपशिखा 97.8 फीसदी अंकों के साथ अपने स्कूल पहले स्थान पर रही है. जेपीएस के छात्र अतुल्य कुमार तिवारी 95.4 फीसदी अंक लाकर अपने स्कूल में अव्वल रहे हैं. डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के छात्र मोहम्मद रियाजुद्दीन 96.8 फीसदी अंकों के साथ और शिक्षा निकेतन के छात्र लक्ष्य कुमार 96.2 फीसदी अंकों के साथ अपने स्कूल में पहले स्थान पर रहे हैं.


शहर के टॉप थ्री
नाम स्कूल अंक प्रतिशत
1.अनुज कुमार रांजा डीएवी पब्लिक स्कूल 98.8
2.प्रियांशु घोष डीएवी पब्लिक स्कूल 98.4
3.पी संपत गणेश जुस्को स्कूल 98.2

ये भी पढ़ें- CBSE 12 th Result 2022 : ये रहा जमशेदपुर के स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड: विद्या भारती चिन्मया और डीएवी का जलवा, चिन्मया की कशिश साइंस और स्नेहल कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर, डीएवी की प्रेरणा आर्ट्स स्ट्रीम में रही नंबर वन

Related Articles

Back to top button