ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: पटमदा के घोषडीह में झाड़-फूंक के चक्कर में गई महिला की जान

गुरुवार अहले सुबह घर में सोते वक्त चिति सांप ने डंस लिया था

Jamshedpur: पटमदा थाना क्षेत्र की खेरूआ पंचायत के बामनी टोला घोषडीह में झाड़ – फूंक के चक्कर में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एक महिला की जान चली गई. ग्रामीणों के अनुसार घोषडीह निवासी बाबलु टुडू की 33 वर्षीया पत्नी प्रभावती टुडू बुधवार की रात को अन्य दिनों की भांति पति और दो बच्चों के साथ अपने घर के अंदर जमीन में सोयी हुई थी. गुरुवार की अहले सुबह करीब 4 बजे सोये अवस्था में ही एक चिति सांप ने दायां पैर में डंस लिया. जब उसने चिल्लाते हुए अपने पति को जगाया और कहने लगी कि उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है तो पहले सांप को खोजने का प्रयास किया जब सांप नहीं मिला तो उसे बचाने के प्रयास में जुट गए.

स्‍थ‍ित‍ि ब‍िगड़ते देख ओझा ने मानी हार, जबतक पहुंचे अस्‍पताल हो चुकी थी देर


इसकी जानकारी गांव के ही ओझा को देने के बाद सुबह से दोपहर तक झाड़ फूंक करते हुए ओझा ने जड़ी – बूटियों से तैयार दवा देकर उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन स्थिति बिगड़ते देख दोपहर के बाद ओझा ने हार मान ली. इसके बाद जमशेदपुर के एक नर्सिंग होम में ले जाकर उसे भर्ती कराया गया जहां शाम करीब 5 बजे प्रभावती टुडू ने दम तोड़ दिया. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे. इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह पारा लीगल वोलेंटियर निताई चंद्र गोराई को मिलने पर गांव पहुंचकर परिजनों से बात की एवं उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए पोस्टमार्टम के लिए राजी कराया. इसकी सूचना पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम को दिये जाने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के ल‍िए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मौके पर पारा लीगल वोलेंटियर नंद रजक, शिवशंकर महतो के साथ ग्रामीण में संतोष टुडू, राजकिशोर टुडू, वीर सिंह बेसरा आदि मौजूद थे. निताई चंद्र गोराई ने बताया कि घर में मृतका की सास मूसली टुडू, पति बाबलु टुडू और दो छोटे बच्चे हैं. बेटा विमल टुडू 6 वर्ष का जबकि बेटी रिया टुडू 6 माह की है.

ये भी पढ़ें- Police Line Jamshedpur Triple murder Case: कांस्‍टेबल सव‍िता रानी हत्‍याकांड की एसआइटी करेगी जांच, पार‍िवार‍िक व‍िवाद व प्रेम प्रसंग में हत्‍या का अंदेशा

Related Articles

Back to top button