
Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से इडी द्वारा लगातार पूछताछ किये जाने से कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है. इसका लगातार विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला कांग्रेस के बैनर तले जमशेदपुर मुख्यालय के समक्ष धरना सह प्रदर्शन किया गया. इस दौरान तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लगातार बिना किसी तथ्य के केंद्र सरकार के दवाब में इडी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी.
ये भी पढ़ें- ब्रांडेड खाद्यान्न कंपनियों ने जीएसटी से बचने का नया फंडा ढूंढा, अब 30 से 35 किलो के बनने लगे पैकेट




