ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : उत्कृ्ष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंत्री जोबा माझी ने सम्मान से नवाजा

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज परिसर के बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्यालय स्वच्छ पुरस्कार 2021-22 वितरण सह सम्मान समारोह का जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजन हुआ. उक्त समारोह का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा छात्राओं के द्वारा स्वागत गान व नृत्य तत्पश्चात स्वच्छता आधारित नाटक मंचन के साथ किया गया. समारोह के दौरान मंत्री श्रीमती माझी के द्वारा अपने संबोधन में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं बाल संसद तथा इंटरमीडिएट के तीनों संकाय एवं मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उत्तम प्रयासों के लिए बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान
समारोह के दौरान मंत्री श्रीमती माझी के द्वारा राज्य व जिला स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में चयनित कुल 38 विद्यालय, इंटरमीडिएट के सभी संकाय एवं मैट्रिक में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले तथा बॉक्सिंग एवं योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करते हुए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य करने के लिए यूनिसेफ की सहयोगी संस्था के सदस्य को सम्मानित किया गया. मौके पर चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बुका उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी के अलावा जिले के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : बीडी सिंह द्वारा 6 डिसमिल जमीन पर किये गये अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Related Articles

Back to top button