
Giridih : ईद उल अजहा बकरीद की रौनक रविवार को देखने को मिला. इस दौरान सुबह से ही जिले के ईदगाहो में ईद उल अजहा की नमाज अदा किया. बकरीद को लेकर नमाजियों की भीड़ मौके पर ईदगाहों में जुटी, युवाओं और बच्चो का उत्साह भी दिखा. ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा कर विश्व शांति की दुआ मांगी. वहीं नमाज अदा करने के बाद नमाजी ईदगाहों से निकले, और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दिया.

कमोबेश, जिले के हर ईदगाह में ये नजारा देखने को मिला. जबकि नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों पर कई लजीज व्यंजन के स्वाद भी चखे. जिला प्रशासन इस बात को लेकर सक्रिय रहा कि कहीं प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेनू खुद पूरे हालात पर नजर रखे हुए है. एसडीएम विशाल दीप खलको के साथ डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी अर्धसैनिक बलों के साथ इलाके के हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है. वहीं डुमरी, धनवार, बगोदर इलाके में भी अधिकारियो की टीम सक्रिय है.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर द्वारा मियावाकी तकनीक से किया गया पौधारोपण




