ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Bjp Agitation : जामताड़ा के स्‍कूलों को शुक्रवार को बंद कराने के प्रयास का भाजपा ने क‍िया व‍िरोध, सीएम का पुतला फूंका

Jamshedpur : भाजपा युवा मोर्चा मानगो मंडल ने जामताड़ा के स्कूलों में शुक्रवार को बंद करवाने के प्रयास के खिलाफ मानगो गोलचक्‍कर पर राज्‍य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन क‍िया. भाजपाइयों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा क‍ि राज्य के जामताड़ा के विधायक के इशारे पर मुस्‍लिम तुष्‍टीकरण की राजनीत‍ि करते हुए 100 से अधिक स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. इसका विरोध भाजपा करती है. उन्होंने कहा क‍ि अगर सरकार इसे आधिकारिक तौर पर जारी करती है तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी और इसके खिलाफ बंदी का आवाहन करेगी.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: सरस्‍वती श‍िशु व‍िद्या मंद‍िर शास्‍त्रीनगर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्‍मान समारोह

Related Articles

Back to top button