
Gun culture in America : शिकागो में इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में सोमवार को फ्रीडम डे पर परेड निकाली जा रही थी लेकिन अचानक वहां गोलियां चलने लगीं. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इलिनॉय के गवर्नर ने दावा किया है कि इस फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग जख्मी हो गए. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि एक ऊंची बिल्डिंग से यह फायरिंग की गई है. मालूम हो कि अमेरिका इस बार अपना 246वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.
एक बंदूक बरामद, 20 साल हो सकती है संदिग्ध की उम्र
फरार हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है. उसका रंग सफेउ, लंबे काले बाल हैं. उसने सफेद या नीली रंग की टी-शर्ट पहन रखी है. पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना स्थल से एक बंदूक भी मिली है. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि हमलावर काली रंग की एसयूवी में हो सकता है. बहरहाल हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. वहीं हमले के बाद लोगों से घर में रहने की अपील की गई है. पुलिस ने बताया कि हमलावर के मारे जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वह अभी तक पकड़ा ही नहीं गया है.
प्रशासन ने घटना की जानकरी ट्विटर पर देते हुए लोगों से अपील की कि घटना स्थल से दूर रहें. पुलिस और जांच टीमों को अपना काम करने दें. डब्ल्यूजीएन टीवी ने सूत्रों का हवाला से बताया कि फायरिंग में कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं.
The Illinois State Police is currently assisting Highland Park PD with an active shoot situation that occurred at the Highland Park Parade.
The public is advised to avoid the area of Central Ave and 2nd St. in Highland Park.
— IllinoisStatePolice (@ILStatePolice) July 4, 2022
परेड शुरू होने के 10 मिनट बाद हुई फायरिंग
शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परेड के शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद गोलियां चलाई गईं. इसके बाद परेड को रोक दिया गया. सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. शिकागो के सीबीएस 2 टेलीविजन ने परेड में मौजूद एक निर्माता के हवाले से बताया कि कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनकर लोग मौके से भाग गए.
इसे भी पढ़ें: Ranchi : शराब चेकिंग अभियान के दौरान मची भगदड़, युवक की कुएं में गिरने से मौत




