Crime NewsDeogharJharkhand

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी की मौत

  • दंडाधिकारी की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड ने किया शव का पोस्टमॉर्टम

Deoghar: सेंट्रल जेल देवघर में बंद एक कैदी की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. मृतक कैदी सुखेन दास (47 वर्ष) झोखोला कासिम बाजार बेरहमपुर मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल रहने वाला था. उसे देवघर पुलिस बेरहमपुर से स्थानांतरित होकर न्यायालय द्वारा रिमांड किए जाने के बाद 21 सितंबर को सेंट्रल जेल देवघर में रखा गया था.

गुरुवार को जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए शाम में सदर अस्पताल में जेल प्रशासन द्वारा भर्ती कराया गया था जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः उम्मीद है लाइट हाउस परियोजना से गरीबों, मजदूरों व बेघरों को मिलेगा लाभ : हेमंत

वहीं दूसरी ओर जेल प्रशासन की सूचना पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी मधुपुर संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन कर मृत कैदी के शव का पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया, जिसके बाद प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एसके मल्होत्रा ने डॉ अनिकेत कुमार, डॉ एहसान तौहिद व डॉ डी पासवान को टीम में शामिल कर शव का पोस्टमार्टम किया गया.

उपायुक्त के निर्देश पर मृतक के शव का इन्क्वेस्ट, पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की विडियोग्राफी भी की गयी. उपायुक्त के निर्देशानुसार सारी प्रक्रिया पूरी कर मृतक सुखेन दास के शव का पोस्टमार्टम बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस द्वारा कराए जाने के बाद शव को पहचान के लिए शीतगृह में रखा गया है. इस बाबत जेल प्रशासन की शिकायत पर नगर थाना पुलिस एक यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जूटी हुई थी.

इसे भी पढ़ेंः दो किलोग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button