
Ranchi : राजधानी रांची में 17 जुलाई को टाइटन कप-2022 स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके लिए बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, झारखंड ने सर्कुलर जारी कर दिया है. इसका आयोजन टाइटन फिटनेस जिम, रांची के द्वारा कराया जा रहा है.
आयोजन स्थल नामकुम, रांची के शुभारंभ बैंक्वेट हाल में होगा. इसमें बॉडी बिल्डिंग, मेन्स फिजिक (मेल एंड फीमेल) स्पर्धा होगी. प्रतियोगिता में राज्य स्तर के हजारों प्रतियोगी हिस्सा लेंगे. विनर को प्रशस्ति पत्र, मेडल, शील्ड और कैश प्राइज आदि से सम्मानित किया जाएगा.
आयोजक टाइटन फिटनेस जिम के ऑनर प्रभात सिंह ने बताया कि राज्य भर से आए खिलाड़ियों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8298979101 ,77008 76646 जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: काशीडीह हाई स्कूल में जूनियर ब्लॉक के बच्चों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण




