
Ramgarh : रामगढ़ डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 25 जून को किया गया था, जिसका आज समापन हो गया. यह चैंपियनशिप बच्चे और बड़े दोनों के लिए आयोजित किया गया था. यह चैंपियनशिप रामगढ इनडोर स्टेडियम छतर मांडू में आयोजित किया गया था. जिसमें में भारतीय स्टेट बैंक सिरका शाखा और टाटा स्टील घाटोटांड़ द्वारा प्रायोजित किया गया था. यह रामगढ़ का पहला डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप था इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एसबीआई के अविनाश कुमार मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय रामगढ़, विशिष्ट अतिथि में राधा कृष्णन एडीजे रामगढ़ , आलोक रंजन बसाक एसबीआई सिरका ब्रांच मैनेजर उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें:एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ने मुंबई में हिरासत में लिया, क्राइम ब्रांच में एक एफआईआर दर्ज
बैडमिंटन अंडर में 14 दीप आदित्य और खुशी की जीत हुई, अंडर 19 में सिंगल प्रियांशु कुमारी जीतीं, 35 प्लस आलोक सिंह ने जीत हासिल की.
साथ ही 35 प्लस डबल पुरुष मी अशरत खान और शक्ति शरण ने जीत हासिल की. जितने वाले सभी खिलाड़ी इसके बाद स्टेट लेवल का खेल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:ड्रग इंस्पेक्टर के घर से निगरानी ने चार करोड़ रुपये कैश, ढाई किलो चांदी, आधा किलो सोना किया बरामद




