
RANCHI : NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन का आग्रह किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मू ने सोरेन से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है. झामुमो कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का घटक दल है और झारखंड में अभी गठबंधन की ही सरकार है.
बता दें कि मुर्मू ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी संपर्क किया था. सूत्रों ने बताया कि तीनों नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान में आयी खराबी, रनवे पर रोका




