
Ranchi : मानसून ने दस्तक दे दी है. पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ही रांची नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है. वहीं कई इलाकों में वॉटर लॉगिंग की समस्या शुरू हो चुकी है. जिससे खुले हुए नाले दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. ऐसे में कभी भी नाले में डूबने की दुर्घटना हो सकती है. अब मानसून के आने के बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली है. अब स्लैब और नाली के निर्माण के लिए टेंडर निकाला है. जिससे समझा जा सकता है कि रांची नगर निगम को शहर के लोगों की कितनी परवाह है. जबकि इस वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING : द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के मुद्दे पर अमित शाह से मिलेंगे हेमंत सोरेन
इस महीने टेंडर तो काम कब
नगर निगम ने नाली और स्लैब के निर्माण को लेकर इस महीने में तीन टेंडर निकाले हैं. जिसमें नाली के निर्माण के साथ ही स्लैब का भी निर्माण कराया जाना है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस काम का टेंडर ही अभी हुआ है उसके निर्माण में कितना टाइम लगेगा और काम कबतक पूरा हो पायेगा.
खुले नालों को ढंकने का था निर्देश
राजधानी में कई नाले खुले हुए हैं. जहां पर हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. पिछले खुछ सालों में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए इन नालों को ढंकने का आदेश दिया गया था. वहीं इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को टेंडर करते हुए काम भी पूरा करने को कहा गया था. लेकिन अधिकारियों की नींद अब जाकर खुली है.
इसे भी पढ़ें:Emergency in India: कांग्रेस ने थोपा आपातकाल, आज प्रजातंत्र की जड़ें ज्यादा मजबूत : रघुवर दास
केस 1
हादसे के बाद भी रांची नगर निगम ने सबक नहीं लिया. 2019 में हिंदपीढ़ी के नाला रोड में 5 वर्ष की फलक नाम की बच्ची नाले के पानी में बह गयी थी. बच्ची का शव 5 किलोमीटर दूर नामकुम में नाले से मिला था.
केस 2
कोकर में भी दो साल पहले एक युवक नाले में बह गया था. जिसकी काफी छानबीन भी की गयी. वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया, लेकिन उसका कुछ पता ही नहीं चल पाया.
इसे भी पढ़ें:रांची DC के नाम पर बनाया फेक व्हाटसएप अकाउंट, मैसेज भेजकर पैसे मांग रहे अपराधी




