Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर : कंपनी क्वार्टर से लोहा चुराते युवक को लोगों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Jamshedpur :  जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के समीप गुरुवार को  कंपनी क्वार्टर से लोहा चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने धर दबोचा. पकड़े गये युवक का नाम फैजान लोहा बताया जाता है. पकड़ कर पीटने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चोरों का गिरोह आये दिन क्वार्टरों के आंगन में लगे लोहे और टीन की चोरी कर रहा था. कई बार उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की गयी, लेकिन वे भाग निकलने में सफल हो जाते थे.

गुरुवार को दोपहर करीब 2  बजे एक युवक एक क्वार्टर के पीछे आंगन में लगे टीना शेड में लगे लोहे के एंगल को चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था. तभी पड़ोस के लोगों ने उसे देख लिया और हल्ला करने लगा. इस पर चोर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करते हुए जेल गेट चौक के समीप उसे धर-दबोचा. पकड़ने के बाद उसे उसी घर में लाया गया, जहां वह चोरी करने घुसा था. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने आकर लोहे के एंगल के साथ चोर को हिरासत में ले लिया. पकड़े गये युवक ने अपना नाम फैजान लोहा और आम बागान मैदान का निवासी बताया है. जानकारी के अनुसार फैजान लोहा इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में प्राइमरी टीचर्स के अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू, जानें किस आधार पर मिलेगा गृह जिले में पोस्टिंग

Related Articles

Back to top button