JamshedpurJharkhand

International yoga day: टाटा स्टील के खेल विभाग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Jamshedpur : टाटा स्टील के खेल विभाग ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग सत्र का आयोजन किया. इस वर्ष का विषय ‘मानवता के लिए योग’ है. यह इस बात पर जोर देता है कि कैसे योग कोविड-19 को ठीक करने में मदद करता है और यह किसी व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को प्राप्त करने में कैसे लाभान्वित होता है. सत्र तीरंदाजी मैदान, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित किया गया था.

योग गुरु अरविंद प्रसाद ने सत्र में भाग लेनेवाले लगभग एक हजार लोगों को योग की विभिन्न मुद्राएं कराई और इसके महत्व को बताया. मुद्रा ज्ञान, कपाल भारती, कटि सौंदर्य, अनुलोम विलोम, उज्जय प्राणायाम, भरमरी प्राणायाम आदि कुछ आसनों का प्रदर्शन किया गया. प्रतिभागियों के बीच एक कार्यक्रम पुस्तिका वितरित की गई जिसमें सत्र के दौरान प्रदर्शित किए गए विभिन्न आसनों के बारे में बताया गया था. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील और उसकी समूह कंपनियों के कर्मचारियों और परिवारों, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न अकादमियों के कैडेट और कोचों, जमशेदपुर के नागरिकों और छात्रों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें-Jharkhand Panchayat Chunav: पत्रकार रूपेश दूबे बने पूर्वी मऊभंंडार के उपमुख‍िया, मुख‍िया एवं वार्ड सदस्‍यों को द‍िलायी गयी शपथ

Related Articles

Back to top button