
Giridih: नेशनल हेराल्ड न्यूज पेपर मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध गिरिडीह में भी दिखा. न्यू समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के नेत्तृव में हुए प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन अली, उपेन्द्र सिंह, पोरेशनाथ मित्रा, अशोक विश्वकर्मा, निजाम अंसारी, उच्चतम चौधरी, निसार खान, धनजंय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार की विफलता जब सामने आने लगी.
इसे भी पढ़ें:IPL को मिला नया ब्रॉडकास्टर, जानें कितने की लगी बोली
तो अब ईडी के सहारे मोदी सरकार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को तंग करने के प्रयास में जुट गई है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ईडी लगाएं या किसी और एजेंसियों का इस्तेमाल करे.
कांग्रेस नेता हार मानने वालों में से नहीं है. बल्कि मोदी सरकार के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ेगें. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी एनडीसी को सौंपा.
इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- हर खबर में हिडेन एजेंडा




