Lead NewsNationalSports

IPL को मिला नया ब्रॉडकास्टर, जानें कितने की लगी बोली

Mumbai : IPL 2023 से 2027 सत्र के प्रसारण के लिए बोली लगाई जा रही थी. जानकारी के अनुसार 2023 से 2027 सत्र के लिए नया ब्रॉडकास्टर मिल गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो IPL के डिजिटल राइट्स वायोकॉम-18 ने खरीदा है, जबकि टीवी का ब्रॉडकास्टर अलग होगा. दोनों राइट्स 44,075 करोड़ में बिके हैं. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशल बयान जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा की जांच करने FSL की टीम पहुंची घटनास्थल, बिजली के खंभे में फंसी गोली को निकाल कर ले गई अपने साथ

4 अलग-अलग पैकेज पर लेगी बोली

इस बार मीडिया अधिकारों के लिए 4 विशेष पैकेज हैं जिसमें प्रत्येक सत्र के 74 मैचों के लिए दो दिन तक ई-नीलामी की जा रही है, जो 2023 से 2027 तक पांच वर्ष के समय के लिए होगी, जिसमें अंतिम दो वर्षों में मैचों की संख्या को बढ़ाकर 94 करने का भी प्रावधान है.

• पैकेज-A, बेस प्राइस 49 करोड़ रुपये प्रति मैच : भारतीय उपमहाद्वीप एक्सक्लूसिव टीवी (प्रसारण) अधिकार हैं.
• पैकेज-B, बेस प्राइस 33 करोड़ रुपये प्रति मैच: भारतीय उपमहाद्वीप के लिए डिजिटल अधिकार शामिल हैं.
• पैकेज-C, बेस प्राइस 11 करोड़ रुपये प्रति मैच: प्रत्येक सत्र में 18 चुनिंदा मैचों के डिजिटल अधिकारों के लिए है.
• पैकेज-D, बेस प्राइस 3 करोड़ रुपये प्रति मैच: (सभी मैचों) विदेशी बाजार के लिए टीवी और डिजिटल के लिए संयुक्त अधिकार का होगा.

इस तरह बढ़ा IPL कद

स्टार इंडिया 2017-22 चक्र के लिए आईपीएल अधिकारों के मौजूदा हकदार थे. सितंबर 2017 में टीवी और डिजिटल दोनों के लिए 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.

इससे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने टूर्नामेंट की शुरुआत के दौरान 10 साल की अवधि के लिए 8200 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल टीवी मीडिया के अधिकार पाए थे.

इसे भी पढ़ें:देवघर एयरपोर्ट मामले में हाइकोर्ट ने कहा- जल्द हो एप्रोच सड़क का निर्माण

Related Articles

Back to top button