1st LeadJharkhandNationalNEWS

पैगंबर मोहम्मद विवाद : कोलकाता के नादिया में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक लोकल ट्रेन को निशाना बनाया

Kolkata : पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हावड़ा और मुर्शिदाबाद के बाद रविवार को बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ नादिया में प्रदर्शन हुए. नादिया के बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक लोकल ट्रेन को निशाना बनाया.

पुलिस ने बताया कि लोगों का एक समूह पैगंबर मोहम्मद के बारे में निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित विवादास्पद टिप्पणी का विरोध कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी. जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तब उनमें से कुछ स्टेशन परिसर में आ गए और प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन पर पत्थर फेंकने लगे.

लालगोला लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित
पुलिस ने बताया कि इस हमले की वजह से लालगोला लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. हमले की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारी फरार हो गए. इस घटना के बाद जिले में तनाव का माहौल है. हालात को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

मुर्शिदाबाद और हावड़ा में शांतिपूर्ण हालात
उधर, हिंसा प्रभावित हावड़ा जिले में रविवार सुबह स्थिति शांतिपूर्ण रही। जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है. पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को नमाज के बाद बंगाल के हावड़ा समेत देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे.

इसे भी पढ़ें : रांची हिंसा : उपद्रवियों ने पुलिस पर की थी 80 राउंड फायरिंग, 22 नामजद समेत 8 से 10 हजार लोगों पर FIR

Related Articles

Back to top button