
Giridih : गिरिडीह से पचंबा थाना क्षेत्र में रविवार रात 8 बजे दो समुदायों के बीच पथराव की घटना की बात सामने आ रही है. पथराव की घटना के बाद ईलाके में तनाव बढ़ गया है. घटना की वजह क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस सूत्रों की माने तो घटना में एक व्यक्ति जख्मी है.
जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस भी हटिया रोड पहुंची. इसके बाद पत्थरबाजी में शामिल लोगों को खदेड़ा. इस बीच एएसपी हारिश बिन जमा, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस जवान वहां पहुंचे. फिलहाल स्थिति नियंत्रन में है.
जानकारी के अनुसार हटिया रोड में एक जूता दुकान के सामने बाइक खड़ा किए जाने को लेकर विवाद हुआ और पथराव की घटना हुई.
इसे भी पढ़ें : रांची हिंसा : उपद्रवियों ने पुलिस पर की थी 80 राउंड फायरिंग, 22 नामजद समेत 8 से 10 हजार लोगों पर FIR




