Court NewsLead News

असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में सरकार ने कहा- जारी रिजल्ट शर्तों के मुताबिक

Ranchi: असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में बुधवार को जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान जेपीएससी की ओर से कोर्ट में जानकारी दी गयी कि कोर्ट में आयोग की ओर से जो एफिडेविट दायर की गयी, उसमे कुछ त्रुटी है. जिसे आयोग सुधारना चाहता है. वहीं, राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि परीक्षा का रिजल्ट नियमों और शर्तों के मुताबिक निकाला गया है. जारी विज्ञापन की शर्तों का रिजल्ट में पालन किया गया है. मामले की सुनवाई अब 14 जून को होगी. प्रार्थी भाष्कर कुमार समेत अन्य की ओर से मामले में याचिका दायर की गयी है. जिसमें आरक्षण को चुनौती दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को किया आरोपमुक्त, सरयू ने उठाये सवाल

Related Articles

Back to top button