BiharCrime News

छपरा में खाद व्यापारी से 4 लाख रुपये की लूट

Chhapra : जिले में बुधवार को दिनदहाड़े 4 लाख की लूट हुई है. बाइक सवार 3 बदमाशों ने हथियार के बल पर खाद कारोबारी को निशाना बनाया है. छपरा के अवतारनगर थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ें:आभूषण व्यापारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, डीजीपी को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

वैशाली में 40 हजार रुपये की लूट

जिले के महनार थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित बीएसएस माइक्रो फाइनेंस कार्यालय से बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने 40 हजार रुपये लूट लिये हैं. तीन की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट की. घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को किया आरोपमुक्त, सरयू ने उठाये सवाल

Related Articles

Back to top button