
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को एनआईए एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को छह सप्ताह का समय दिया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है. जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रजंन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में हुई. मामले में अमित अग्रवाल और विनित अग्रवाल ने साल 2020 में याचिका दायर की थी. प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि मामले में केद्र सरकार से कोर्ट जवाब मांग रही है. जवाब नहीं मिलने पर फिर से कोर्ट ने समय दिया है. मामला एनआईए एक्ट से जुड़ा है. जानकारी हो कि अप्रैल में अमित अग्रवाल और विनित अग्रवाल को हाईकोर्ट ने जमानत की मंजूरी दी थी. इसके पहले दोनों एनआईए के गिरफ्त में रहें. अग्रवाल बंधुओं पर नक्सलियों को आर्थिक सहयोग करने का आरोप लगा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें : रांची के ग्रामीण इलाके में सक्रिय पीएलएफआई का एरिया कमांडर कुंवर उरांव गिरफ्तार




