JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची के ग्रामीण इलाके में सक्रिय पीएलएफआई का एरिया कमांडर कुंवर उरांव गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर कुंवर उरांव उर्फ जयदीप उर्फ जैना को गिरफ्तार किया है. एसएसपी की स्पेशल टीम ने कुंवर उरांव के साथ अन्य उग्रवादी को गिऱफ्तार किया है. हाल के दिनों में लेवी के लिए धमकी दे रहा था. पुलिस उग्रवादियों से गुप्त ठिकाने पर पूछताछ कर रही है. उग्रवादियों के निशादेही पर कई इलाके में छापेमारी में की जा रही है. कुंवर उरांव रांची खुंटी के बोर्डर इलाके में पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य है. कुंवर उरांव के विरुद्ध रांची के नगड़ी, इटकी, लापुंग और खूंटी जिले के कर्रा थाना में मामले दर्ज है. कुंवर उरांव संगठन के लिए लगातार लेवी वसूल रहा था. कुंवर उरांव पुनई उरांव का नजदीकी था. पुनई उरांव के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पूरे इलाके में संगठन का विस्तार कर रहा था. संगठन के लिए लेवी की वसूली का काम करता था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को किया आरोपमुक्त, सरयू ने उठाये सवाल

जेल से छूटते ही हो जाता है सक्रिय

पीएलएफआई उग्रवादी कुंवर उरांव को कई बार पुलिस गिरफ्तार कर चुंकी है. जेल से छूटते ही सक्रिय हो जाता है. कुंवर उरांव मुख्य रूप से लेवी वसूली का काम करता है. जून 2021 में खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक से पुलिस ने पकड़ा था. एक माह पूर्व ही जेल से निकला था. इससे पूर्व वर्ष 2019 में एरिया कमांडर कुंवर उरांव को रांची पुलिस ने पकड़ा था. कुंवर उर्फ जैना ने नगड़ी इलाके में कोल साइडिंग करने वाले बाबू खान की हत्या लेवी नहीं देने की वजह से कर दी थी. वर्ष 2012 में लापुंग में सम्राट गिरोह के दिलीप साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या कर पर्चा छोड़ा था, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

Related Articles

Back to top button