JharkhandLead NewsNEWSRanchi

अब रिम्स में ही बीमारी का इतिहास खंगालेंगे एक्सपर्ट, रिसर्च का बढ़ा दायरा

ट्राइबल समुदाय से जुड़ी खास बीमारियों पर डॉक्टर करेंगे रिसर्च

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में मरीजों का इलाज करने के साथ ही बीमारियों पर रिसर्च भी होता है. लेकिन अब रिसर्च का दायरा और बढ़ जाएगा. क्योंकि रिम्स में जेनेटिक एंड जिनोमिक्स डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है. वहीं एक्सपर्टस को बहाल किया गया है. जिससे की हॉस्पिटल में ही बीमारियों का इतिहास खंगाला जाएगा. वहीं इससे बीमारियों को ठीक करने में भी मदद मिलेगी. बताते चलें कि रिम्स में जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन आ चुकी है और इसके इंस्टालेशन को लेकर प्रक्रिया चल रही है.

3 लोगों की हुई नियुक्ति

हॉस्पिटल में जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स डिपार्टमेंट को दुरुस्त करने को लेकर प्रबंधन ने विज्ञापन निकाला था. जिसके तहत पहले चरण में तीन लोगों की नियुक्ति की गई है. जिसमें एक एसोसिएट प्रोफेसर और दो साइंटिस्ट शामिल है.

ये भी है प्रबंधन की तैयारी

रिम्स के डाक्टर अब आदिवासी इलाके में उनसे जुड़ी कुछ खास बीमारियों पर रिसर्च करेंगे. जिससे ट्राइबल समुदाय के लोगों को बीमारियों के इलाज में राहत मिलेगी. वहीं बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकेगा. जनजाति और पिछड़ी जातियों में ब्लड डिसार्डर जैसी जेनेटिक समस्याएं ज्यादा है. इसमें सिकलिग टेस्ट, एचबी इलेक्ट्रो फोरोसिस, एचबी एलसी टेस्ट व रिसर्च से बीमारी का पता चल जाता है. जनजातीय बीमारियों के रिसर्च में नये तथ्य सामने आने के बाद जीन थेरेपी व बोन मैरो में बदलाव कर उनका इलाज किया जा सकेगा. केंद्र सरकार भी इस दिशा में पहल कर रही है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र से अब तक पीएम आवास ग्रामीण का लक्ष्य नहीं मिला झारखंड को

Related Articles

Back to top button