
Mujafferpur : जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के समीप सीबीआई के एक अधिकारी के घर मे डकैती का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले में पीड़ित उमाशंकर सिंह ने ब्रह्मपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है.
इस घटना को लेकर के पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह सीबीआई से रिटायर होने के बाद रेलवे कॉलोनी में रहते हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार ने बताया की कपड़े से बांध कर घटना को दिया है. पुलिस मामला में जांच कर रही है. बताया गया है कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके में रहने वाले वीआरएस लिए सीबीआई के उमाशंकर प्रसाद सिंह घर देर रात करीब दो बजे इस वारदात को दिया गया है अंजाम जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है.
इसे भी पढ़ें : Faster than Pizza : 10 मिनट में Pizza नहीं इस शहर में होगी शराब की होम डिलीवरी




