
Jamshedpur : जमशेदपुर के बारीडीह बाजार स्थित अनामिका होटल में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई. दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग के गोलमुरी फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने में जुट गई. बताया जाता है कि दुकान संचालक दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे. अचानक दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने उन्हे इसकी सूचना दी. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फिलहाल दमकल आग बुझाने में लगी हुई है.




