JamshedpurJharkhandSaraikela

गम्हरिया में साइकिल सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Adityapur : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पास सुबह एक साइकिल सवार को एक ट्रेलर (JH 05 CC 7676) ने ठोकर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार कृष्णा बेहरा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ सड़क जाम कर दी. परिजनों एवं पुलिस के बीच शव को उठाने को लेकर काफी बहस भी हुई.

जानकारी के अनुसार साइकिल सवार कृष्णा बेहरा गम्हरिया की तरफ से उषा मोड़ ड्यूटी के लिए आ रहा था, जबकि वहीं ट्रेलर काफी तेज रफ्तार से कांड्रा की तरफ से आ रहा था. केपीएस स्कूल के समीप ट्रेलर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के दूसरे छोर पर सर्विस रोड पर बने गार्डवाल को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में घूम गया और साइकिल सवार कृष्णा को कुचलते हुए एक घर में घुस गया. 40 वर्षीय कृष्णा बेहरा गम्हरिया स्टेशन का रहने वाला बताया जा रहा है. उसकी पत्नी का नाम शेफ़ाली बेहरा है. इस दर्दनाक हादसे से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक कृष्णा के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस का दावा: महिलाओं के प्रति अपराध घटे, मुख्यालय से रिपोर्ट जारी

Related Articles

Back to top button