GiridihJharkhand

गिरिडीह: निमियाघाट के पंजाबी टोला में बंद घर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: निमियाघाट थाना इलाके के पंजाबी टोला के एक बंद घर में अपराधियों ने गेट का ताला तोड़ कर लाखो की चोरी कर ली. गृह स्वामी सुनील पाठक अपने परिवार के साथ राजस्थान गए हुए है. बंद घर का फायदा उठाकर अपराधियो ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया. रविवार की सुबह सुनील पाठक के पड़ोसियों ने देखा की उनके घर का ताला टूटा हुआ है.

इस दौरान पड़ोसियों ने ही घटना की जानकारी सुनील पाठक और निमियाघाट थाना पुलिस को दिया. लिहाजा, पुलिस के आने के बाद सुनील पाठक की पड़ोसी रीता देवी घर में घुसे तो देखा की हर कमरे का लॉक टूटा हुआ है. अलमारी भी टूटी हुई है, कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है. कीमती कपड़े के साथ जेवर के बॉक्स भी जमीन पर बिखरे पड़े थे. गृह स्वामी के बाहर रहने के कारण फिलहाल ये स्पष्ट नही हो पाया कि सुनील पाठक के घर से कितने का चोरी हुआ है. लिहाजा, सुनील के घर लौटने के बाद ही स्पष्ट होगा की उनके घर कितने की चोरी हुई है. इस दौरान निमियघाट थाना की पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: लाइट हाउस के आवेदकों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड, 7 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

 

Related Articles

Back to top button