JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi: लाइट हाउस के आवेदकों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड, 7 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Ranchi: राजधानी के धुर्वा में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत फ्लैट का निर्माण कार्य जारी है. जहां पर फ्लैट के लिए आवेदन मांगे गए थे. स्क्रूटनी के बाद रांची नगर निगम ने आवेदकों की लिस्ट आरएमसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. अब नगर निगम ने लोगों से आवेदकों को लेकर आपत्ति मांगी है. वहीं इसके लिए 7 जून तक का समय निर्धारित किया गया है. आपत्ति दर्ज कराने के बाद आवेदन की जांच करते हुए उसे रद्द कर दिया जाएगा. बताते चलें कि न्यूज विंग ने भी लाइट हाउस को लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसमें बताया था कि आवेदन के बाद भी नगर निगम केवल तारीख पर तारीख दे रहा है. इस वजह से आवेदक अपने सपनों के घर को लेकर परेशान थे.

 

एक हफ्ते बाद जारी होगी लिस्ट

रांची नगर निगम ने नोटिस जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि 7 जून के बाद आवेदकों की फ्रेश लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं लॉटरी का समय भी निर्धारित किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त की इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि सभी अहर्ता पूरा करने वाले आवेदकों को ही एफार्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत लॉटरी के माध्यम से फ्लैट का आवंटन किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button