BiharCrime NewsNEWS

कैमूर: आपसी विवाद में पति ने की तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या, दफनाने के क्रम में पुलिस ने दबोचा

Kaimur: सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. घटना मंगलवार की देर रात की है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुरे मामले की जांच में जुटी है.

मृतका सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव निवासी रविन्द्र बिंद की पत्नी कुसुम देवी बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक अपने ही घर में आपसी विवाद में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद सनकी पति ने गुस्से में आकर घर में रखे तेजधारदार हथियार से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया जिसमें पत्नी की मौत हो गई. घटना के बाद पति घर के पीछे मिट्टी खोदकर पत्नी के शव को छिपाने की कोशिश कर रहा था.

तभी ये बात आप पास के लोगों मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार करते हुए, डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दी. फिलहाल गिरफ्तार पति से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतका कुसुम देवी के पिता थाना भगवानपुर गांव मातर मानस केवट ने बताया कि अपनी बेटी की शादी 18 साल पहले सिकरा गांव निवासी रविंदर बिंद से किया था.

शादी के बाद से ही मेरा दामाद मेरी बेटी को अक्सर प्रताड़ित करते रहता था. इस बीच कई बार सुलह समझौता भी हुआ लेकिन मंगलवार की रात उसने मेरी बेटी का भलुआ से गर्दन काट पर मौत की नींद सुला दिया. यही नहीं साक्ष्य को छुपाने के लिए घर के पीछे खंडहर में मिट्टी खोदकर शव को उसी में दफनाने जा रहा था तभी इसकी जानकारी गांव के लोगों को मिली तो उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद हम लोगों को घटना की सूचना मिली तो हम लोग बेटी के ससुराल सीकरा पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: पटना: सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, माली के जॉब के लिए 150 कैंडिडेट से वसूले गए 5-5 लाख

Related Articles

Back to top button