
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के एनएच33 पर एख पिकअप अपने आगे चल रही ट्रेलर से जा टकराई. इस घटना में पिकअप चालक दीपक प्रधान और बलवंत दास घायल हो गए. दोनों ओडिशा के बलियापाल थाना क्षेत्र के पंचपाली के रहने वाले है. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. एमजीएम में दोनों का इलाज चल रहा है. घायलों ने बताया कि वह ओडिशा से डाब लेकर जमशेदपुर के परसुडीह स्थित बाजार समिति आए थे. यहां डाब अनलोड करने के बाद वे लोग वापस लौट रहे थे. श्यामसुंदरपुर के पास आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दी जिससे वे पिकअप समेत ट्रेलर से जा टकराए. इस टक्कर में पिकअप वैन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
ये भी पढ़ें : मनी लाउड्रिंग मामले में अनिल बस्तावड़े ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडर




