JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : आर्टेक्स आर्ट क्लासेस के समर कैंप में मस्ती की पाठशाला आरंभ

Jamshedpur : आर्टेक्स आर्ट क्लासेस की ओर से समर कैंप का शुभारंभ आर्किड रेजीडेंसी रोड नंबर 7 एक्सटेंशन में रविवार को किया गया, जो 15 मई से 18 मई तक चलेगा. इस संबंध में आर्टेक्स आर्ट क्लासेस की संचालिका सह समाजसेविका मधु सिंह ने बताया कि इस समर कैंप का उदेश्य छोटे बच्चों में कला एवं रचनात्मकता को निखारना है.

डांसिंग, सिंगिंग आदि सिखेंगे बच्चे

चार दिनों के इस आयोजन में मस्ती के साथ बच्चे ड्रॉइंग, स्केचीइंग्, मिनिएचर, डांसिंग, सिंगिंग आदि सीखेंगे और कॉम्पिटिशन में भी भाग लेंगे. आज पहले दिन बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट सिखा. कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वर्गीय पीके वर्मा की धर्म पत्नी शकुंतला वर्मा ने दिप प्रज्वलित कर के किया. मधु सिंह ने बताया कि इस आयोजन में उन्हें स्निग्धा साक्षी, श्रुति मिश्रा, चंचला सिंह, स्तुति, सोनू और रूपम सिंह का सहयोग मिला है.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : जूनियर अधिवक्ताओं को द क्रिमिनल प्रोटेक्शन आईडेंटिफिकेशन एक्ट-2022 की बारिकियों से कराया गया अवगत

Related Articles

Back to top button