BiharNEWS

पटना से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला कोइलवर पुल बनकर तैयार, 14 मई को होगा उद्घाटन

Patna: पटना से भोजपुर व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला सोन नदी पर बने कोइलवर पुल के दूसरे लेन यानी डाउनस्ट्रीम का निर्माण हो चुका है और 14 मई को इसका उद्घाटन भी हो जाएगा. केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस पुल का उद्घाटन करेंगे. वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुल के दूसरे लेन का शुभारम्भ कर इसे राष्ट्र को सौपेंगे. सोन नदी पर बना कोइलवर पुल बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला सबसे प्रमुख राजमार्ग है. इसके अपस्ट्रीम लेन का उद्घाटन पहले ही हो चुका है. 10 दिसम्बर 2020 से अपस्ट्रीम लेन पर आवागमन शुरू हो चुका है. अब डाउनस्ट्रीम के शुरू होने से हर दिन लाखों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा. दरअसल यह पुल न सिर्फ दोनों राज्यों को जोड़ने की अहम कड़ी है बल्कि इससे दक्षिण बिहार के कई जिले सीधे पटना से सुगम संपर्क में जुड़ जाएंगे.

ये भी पढ़े :  फूड टेस्टिंग लैब में मांगे गए थे केमिकल एक्सपर्ट, विभाग ने भेज दिया लैब टेक्निशियन

नए पुल का निर्माण मौजूदा अब्दुलबारी पुल के समानांतर ही उत्तर दिशा में किया गया है. नया पुल 6 लेन का है जो 30 मीटर चौड़ा और 1.528 किलोमीटर का है. इसमें एक लेन की चौड़ाई 16 मीटर है. 825 करोड़ रुपए की लागत से पुल और अप्रोच पथ का निर्माण किया गया है.

पुल निर्माण को ससमय पूरा करने में कई चुनौतियां आई. पुराने पुल के जर्जर होने के कारण इस पुल का निर्माण किया गया. 22 जुलाई 2017 को इसका शिलान्यास आरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया था. हालांकि बाद में वर्ष 2020 में कोरोना आ जाने के कारण निर्माण में कुछ व्यवधान आया. अब पुल के दोनों लेनों के पूरा हो जाने से सोन नदी पर नए इतिहास का निर्माण भी साकार हो गया और 14 मई से हर दिन हजारों गाडियां फर्राटा दौड़ने लगेगी.

ये भी पढ़े : गिरिडीह में बारात ले जा रहा वाहन पलटा, आधा दर्जन घायल

Related Articles

Back to top button