Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद में फिर फायरिंग: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू अंसारी को मारी तीन गोली, हालत नाजुक

Dhanbad: धनबाद में फायरिंग की घटना आम हो चली है. अपराधी बेखौफ फायरिंग कर आराम से चल निकलते हैं. कल शुक्रवार की शाम ही गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था. आज एक बार फिर प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू अंसारी के ऊपर फायरिंग की है. भूली ओपी अंतर्गत पांडरपाल के बदरूबगान में गोली बारी की घटना घटी है. प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू अंसारी के ऊपर फायरिंग की है. इस हमले में डब्लू को तीन गोली लगी है. डब्लू को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद से पांडरपाला में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : सीए सुमन कुमार सिंह को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

वारदात की सूचना पर भूली आपी पुलिस पहुंची. अफरातफरी के माहौल में घायल डब्लू अंसारी कोईलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया. और मामले की तफ्शीश में जुट गई है.

घायल डब्लू अंसारी के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू को गोली मारी है. प्रिंस खान की तरफ से कई बार धमकी आया था. उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रिंस खान की ओर से जो वीडियो जारी हुआ था,  उसमें प्रिंस खान ने कहा था कि जो भी लाला हत्याकांड में शामिल है, उसे नहीं छोड़ेंगे. भूली ओपी पुलिस, बैंक मोड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. बताते चलें कि डब्लू अंसारी छह-सात दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था. डब्लू अंसारी वासेपुर में हुए लाला खान हत्याकांड में रेकी करने के आरोप में जेल में बंद था.

 

Related Articles

Back to top button