DhanbadJharkhand

धनबाद : जोरापोखर के इंस्पेक्टर और एसआई का वेतन रोकने का आदेश

Dhanbad : अदालत के आदेश के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर आज धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम राजकुमार मिश्रा की अदालत ने जोरापोखर के थानेदार इंस्पेक्टर राजदेव सिंह एवं एसआई शिवकुमार के वेतन पर रोक लगाने का आदेश डीजीपी को दिया है. अदालत ने इस संबंध में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक तथा झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है. अदालत ने उक्त आदेश कृष्णा पासवान एवं अन्य द्वारा दाखिल किए गए अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दी है. वही अदालत ने दोनों को केस डायरी एवं जख्म प्रतिवेदन के साथ 10 मई को सदेह अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

दरअसल, कृष्णा पासवान एवं अन्य के खिलाफ वकील पासवान ने जोड़ा पोखर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अभियुक्तों द्वारा पानी भरने को लेकर उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया था. मारपीट के क्रम में उसके सिर तथा हाथ में गंभीर जख्म हुए थे.

इसे भी पढ़ें:सीए सुमन कुमार सिंह की करायी गयी मेडिकल जांच, रिपोर्ट आने के बाद भेजा जायेगा जेल

अदालत द्वारा पूर्व में मामले पर सुनवाई करते हुए अनुसंधानकर्ता एसआई शिवकुमार से केस डायरी एवं जख्म प्रतिवेदन की मांग 4 मार्च 2022 को ही की गई थी.

अदालत द्वारा लगातार केस डायरी एवं इंजूरी रिपोर्ट की मांग किए जाने के बाद भी पुलिस ने अदालत में केस डायरी तथा जख्म प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया था.

इसे भी पढ़ें:ईडी रेडः हिरासत में सीएस सुमन सिंह, छापामारी जारी, मिली कई अहम जानकारी

8 अप्रैल 2022 को अदालत द्वारा दोनों पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ शोकॉज भी जारी किया था बावजूद पुलिस द्वारा अदालत के समक्ष केस डायरी और जख्म प्रतिवेदन नहीं सौंपा गया.

आज आज धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम राजकुमार मिश्रा की अदालत ने जोरापोखर के थानेदार इंस्पेक्टर राजदेव सिंह एवं एसआई शिवकुमार के वेतन पर रोक लगाने का आदेश डीजीपी को दिया है.

इसे भी पढ़ें:सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता: झारखंड ने पहले मैच में पुडुचेरी को 36-0 से किया परास्त

Related Articles

Back to top button