BokaroCrime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर के मालिक की हाइवा को चुराकर 14 लाख में बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने हाइवा को बोकारो से किया बरामद

Jamshedpur :

जमशेदपुर के टेल्को से हाइवा की चोरी कर बोकारो में बेचने के प्लान को पुलिस ने नाकाम कर दिया. टेल्को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के हाइवा को बोकारो के जैना मोड़ स्थित एक गैरेज से बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने चोरी हुए हाइवा को टपाने का प्रयास करने वाले आजादनगर बगानशाही निवासी अब्दुल फैयाज और बेरमो के फुसरो निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है. हालांकि, हाइवा चालक और उसका साथी अब भी फरार चल रहे है.

जानकारी देते हुए टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को टेल्को रोड नंबर 18 निवासी सतनाम सिंह सोहेल ने थाना में हाइवा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी माल लोड करने के लिए हाइवा को लेकर गए पर बाद में उनका मोबाइल बंद हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. जांच में पुलिस ने हाइवा को बोकारो के जैना मोड़ से बरामद किया.

उन्होने बताया कि गौरव बेरमो में एक फाइनांस कंपनी में काम करता है. यहां से उसकी पहचान अब्दुल फैयाज से हुई. अब्दुल हाइवा चालक के से भली भांति परिचित था. हाइवा चालक और अब्दुल ने हाइवा चोरी का प्लान बनाया. इसके लिए चालक को 2.5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी. चालक ने हाइवा को चोरी करने के बाद उसे अब्दुल को सौंप दिया. अब्दुल ने गौरव की मदद से हाइवा को पेंट करवाकर उसे बनने के लिए गैरेज में रख दिया.

इधर दोनों ने 14 लाख रुपये में हाइवा को बेचने की तैयारी कर रखी थी. हाइवा के इंजन और चेचिस नंबर को भी बदलने का प्लान था पर उससे पहले ही पुलिस ने हाइवा को बरामद कर लिया.

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर : महुआ शराब कारोबारियों पर पुलिस ने किया ठंडा, 200 लीटर जावा महुआ किया नष्ट

Related Articles

Back to top button