
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में टाटा-रांची हाइवे पर स्थित बिग बाजार के सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मीयों को चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे कर्मचारियों का हाल-बेहाल होने लगा है. उनका कहना है कि बिग बाजार में ताला लग गया है. फिर भी चार महीने से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे उनके घर में खाने के लाले पड़ गये हैं.
हालत यह है कि आर्थिक तंगी की वजह से कर्मचारियों के बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं. इसी को लेकर कर्मचारी बीते तीस अप्रैल से धरना पर बैठे हैं. उनका कहना है कि वेतन का भुगतान नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा. उनका यह भी आरोप है कि बकाया वेतन मांगने पर अधिकारी प्रताड़ित करने और जान मारने की धमकी देने से भी बाज नहीं आते हैं. इस मामले में कर्मचारियों ने मानगो थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है.
ये हैं धरना पर बैठने वाले कर्मचारी
धरना देनेवाले प्रतिष्ठान के कर्मचारियों में अनीता ठाकुर, अमरनाथ गुप्ता, किरण देवी, अंजू देवी, विपिन यादव, धनंजय तंतुबाई,अजय कुमार, अभिषेक डीगर, सप्तमी बाला देवी, बुलेट सॉव, रमन झा, राधेश्याम गोस्वामी, अशोक शर्मा, रमेश कुंभकार, अरुण कुमार, लक्ष्मी कुंभकार, दुर्गाचरण महाली, देवाशीष कुमार, संदीप शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहें.
ये भी पढ़ें- पूर्णिया में शौचालय की टंकी में दब कर दो की मौत, एक गंभीर




