
Giridih : पंचायत चुनाव को लेकर गिरिडीह में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जिप सदस्य के साथ मुखिया समेत तमाम पद के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का दौर जारी है. तो शनिवार से चौथे चरण की अधिसूचना जारी हुई. लेकिन चौथे चरण के लिए पहले दिन डुमरी और पीरटांड से जिप सदस्य का कोई प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा. जबकि तीसरे चरण के लिए ही शनिवार को धनवार और सरिया के साथ देवरी से कई प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जिसमें सरिया के भाग संख्या 24 से ही आजसू नेता अनूप पांडेय ने अपने पंरपरांगत सीट से दुसरी बार नामांकन का पर्चा भरा. तो बिरनी के मध्य भाग 20 से ही आजसू नेत्री अनुराधा कुमारी ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल की.
वहीं धनवार के भाग संख्या 18 से ही रंजू देवी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल करने अपने समर्थकों के साथ पहुंची.
इसे भी पढ़ें:शहर में सफाई और जलापूर्ति की समीक्षा, मेयर ने कहा- जलापूर्ति के लिए निगम के पास फंड की कमी

शनिवार को इन प्रखंडो से 9 महिला जिप प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल की. तो 10 पुरुष प्रत्याशियों ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसी तरह बगोदर से ही माले नेत्री ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल करने पार्टी के समर्थकों के साथ पहुंची.
इस दौरान शनिवार को नए समाहरणालय भवन में दुसरे चरण के प्रत्याशियों को प्रशिक्षण भी दिया गया. जिसमें अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी विल्सन भेंगरा समेत दो प्रेक्षक भी मौजूद थे. प्रत्याशियों को पूरे चुनाव के दौरान खर्च और प्रचार-प्रसार की जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez पर ED की बड़ी कार्रवाई, 7,00,00,000 रुपये की संपत्ति ज़ब्त, जानें क्या है कारण




