GiridihJharkhand

गिरिडीह : लोक अदालत में 10 मामलों का निष्पादन

Giridih: व्यवहार न्यायलय में शनिवार को मासिक लोक अदालत के दौरान एनआईए एक्ट समेत कई मामलों का निष्पादन किया गया. कोर्ट परिसर में हुए लोक अदालत में सात पीठों का गठन किया गया. जिसमें विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव सौरव कुमार गौतम के साथ पैनल अधिवक्ता भी शामिल हुए. इस दौरान लोक अदालत में एनआईए एक्ट से जुड़े एक मामले के साथ बिजली विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, माप-तौल और टेलीफोन विभाग से जुड़े 10 मामलों का निष्पादन किया गया. पक्षकार और संबधित विभाग के बीच आपसी समझोते के आधार पर निष्पादित किए गए मुकदमे के बाद 55 हजार का राजस्व वसूली भी हुआ.

इधर लोक अदालत को लेकर सचिव सौरभ गौतम ने कहा कि अब लोक अदालत कई वैसे बेकसूरों पर अनचाहे मुकदमे से मुक्ति पाने का रास्ता बन चुका है जो अलग-अलग विभागों द्वारा केस सालों तक लड़ते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : Xiaomi इंडिया पर ED का शिकंजा, 5, 551 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Related Articles

Back to top button