
Jamshedpur : ग्रेड कराने को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह को मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमनायक की उपाधि से नवाजा गया. कंपनी के फ्रेम शॉप और न्यू ट्रिमलाइन में आयोजित समारोह ने इन्हें यह उपाधि दी गई. कंपनी के कर्मचारी सुभाष उपाध्याय ने महामंत्री और अध्यक्ष के नाम के आगे “श्रमनायक” की उपाधि लगाने का प्रस्ताव गया, जिसका समर्थन सभी मजदूरों ने हाथ उठाकर किया.
समारोह का संचालन कर रहे यूनियन पदाधिकारी प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि आज से हम अपने नेताओं को श्रमनायक गुरमीत सिंह और श्रमनायक आरके सिंह के नाम से हम लोग संबोधन करेंगे. यह लोगों का प्यार है कि उन्होंने अपने नेता को श्रमनायक की उपाधि दी. इसे लेकर एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया. इस अवसर पर भारी संख्या में महिला कर्मचारी भी उपस्थित थी. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप लोगों का लगातार सम्मान और प्यार मिल रहा है. शब्द कुछ भी हो संकेत स्नेह की है. आपके द्वारा किए गए सम्मान हमें लगातार मजदूर हित के और कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे. आप लोगों ने हमें जो सम्मान दिया है वह हम सहर्ष स्वीकार करते हैं.
अध्यक्ष ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि वेतन समझौता समय पर कराना हमारा दायित्व था और इसके प्रतिफल में हर एक व्यक्ति को 20 हजार की राशि उपहार के रूप में मिलने जा रही है. इस बात को हमें ध्यान देना है कि अनुशासन ही हमारी एकता और हमारी शक्ति है और इसे बना कर रखना है. सुरक्षा को हमें विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है. किसी दुर्घटना में जब हम किसी साथी कर्मचारी को खोते हैं तो उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता. हम कितनी भी योजना बना लें. कितना भी पैसा उस परिवार को दे दें वह व्यक्ति कभी लौटता नहीं है. इसलिए अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए हम कंपनी में और रास्ते पर हर जगह सुरक्षा का ध्यान रखें. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हमें इसी बात की खुशी है और आप लोगों का सम्मान हम सहर्ष स्वीकार करते हैं. आप लोगों ने जो उपाधि दी है उसके लिए आप सभी का आभार और निश्चित तौर पर आपके इस सम्मान का हम हमेशा ख्याल रखेंगे.
ये भी पढ़ें- TELCO को- ऑपरेटिव सोसाइटी अपने सदस्यों को गिफ्ट में देगी गैस चूल्हा, ये रही पूरी जानकारी




