JharkhandRanchi

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन से 56314 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति के लिए कंबाइंड एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इस नोटिफिकेशन के तहत रेगुलर और बैकलॉग दोनों तरह के पदों पर नियुक्ति होनी है. इस के लिए 7 फरवरी से 8 मार्च तक एप्लीकेशन मंगाया गया था. यह एप्लिकेशन ऑनलाइन माध्यम से मंगाया गए. ऑनलाइन एप्लीकेशन की अंतिम तारीख बाहर होने के बाद आए हुए एप्लीकेशंस की स्क्रूटनी की गई. इसके बाद कुल 56314 उम्मीदवारों के एप्लीकेशन को रद्द किया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस बाबत नोटिस जारी किया गया है.

 

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदकों को यह स्पष्ट कर दिया गया था कि फोटो और सिग्नेचर अपलोड किए बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी और इस वजह से आवेदक की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा. जिसके बाद आयोग ने कहा कि उक्त सूचना के बाद भी 55155 आवेदकों द्वारा आवेदन के प्रारंभिक चरण को पूरा नहीं किया गया तथा परीक्षा शुल्क का भुगतान भी नहीं किया गया. वही 1159 आवेदकों द्वारा परीक्षा शुल्क भुगतान करने के बाद अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड नहीं किया गया. आयोग ने अब ऐसे उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही आयोग ने यह सूचना दी है कि जूनियर इंजीनियर की बहाली के लिए होने वाली परीक्षा जून के दूसरे सप्ताह में ली जाएगी.

Related Articles

Back to top button