Crime NewsLead NewsNationalTOP SLIDERTRENDING

हनुमान चालीसा विवाद में संजय राउत ने दी धमकी, शिवसेना और मातोश्री से मत उलझो, 20 फीट गहरा गाड़ देंगे’

Mumbai :  महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर जारी विवाद के बीच संजय राउत ने विरोधियों को सीधी चेतावनी दे दी है. शनिवार को उन्होंने कहा कि शिवसेना से दूर रहें. खास बात है कि वाडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बनाई थी.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राउत ने कहा कि शिवसेना और मातोश्री से दूर रहो या परिणाम भुगतो. उन्होंने कहा, ‘मैं यह कहना चाहता हूं कि शिवसेना और मातोश्री से न उलझें, आपको 20 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा. मैं यह कैमरा के सामने कह रहा हूं, शिवसेना के सब्र का इम्तिहान मत लो.’ उन्होंने कहा कि दूसरे सियासी दलों की तरफ से राणा का इस्तेमाल किया जा रहा है.

शनिवार को राणा दंपती के घर के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया छा. नेता दंपती ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. वहीं, मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही नवनीत और रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें :रवि दहिया ने लगातार तीसरी बार जीता एशियाई चैम्पियनशिप  का गोल्ड मेडल

वकील ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

राणा दंपती के वकील रिजवान मर्चेंट ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है. उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तारी गैर कानूनी और असंवैधानिक है क्योंकि दोनों जनसेवक (सांसद और विधायक) हैं. उन्हें गिरफ्तार करने से पहले स्पीकर की अनुमति लेना चाहिए थी, लेकिन कोई इजाजत नहीं ली गई. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, मामले 14 दिनों के भीतर धारा 41ए के तहत नोटिस दिया जाना चाहिए, जो नहीं दिया गया.’

उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार नवनीत और रवि राणा को रिहा नहीं करती है, तो उनकी रिहाई के आदेश अदालत के जरिए हासिल किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में जीरो कट बिजली साबित हो रही हाथी के दांत, 75000 करोड़ के 26 एमओयू अब तक काट रहे फाइलों के चक्कर

Related Articles

Back to top button