Uncategorized

पलामूः पुलिस के साथ मुठभेड़ में टीपीसी के तीन उग्रवादी ढेर, तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

Palamu: पलामू के छतरपुर से बड़ी खबर है. छतरपुर क्षेत्र के काला पहाड़ के निकट पुलिस के साथ हुए एक मुठभेड़ में टीपीसी के चार उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है. घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की पुष्टि पुलिस पलामू प्रमंडल के डीआईजी विपुल शुक्ला ने की है. उन्होंने बताया कि काला पहाड़ पर पुलिस और टीपीसी के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. हालांकि उन्होंने मुठभेड़ में कितने उग्रवादी मारे गये, इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की. उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी मिलने और इलाके की तलाशी के बाद ही यह स्पष्ट किया जा सकता है कि मुठभेड़ में कितने उग्रवादी मारे गये.

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद और छत्तरपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके काला पहाड़ पंचायत के हिसाग डुडुर जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हो गई. इस दौरान डेढ़ घंटे तक चली मुठभेड़ में तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के तीन नक्सली मारे गए, जबकि तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सलियों में से एक को गोली लगी है, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कई और नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान इस क्षेत्र में कई दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान जवानों को सूचना मिली कि नक्सली काला पहाड़ की ओर जुटे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सर्च ऑपरेशन चलाते हुए सुरक्षाकर्मी मौके पर जा पहुंचे. इसी बीच नक्सलियों की उनपर नजर पड़ गई.

गिरफ्तार नक्सली

जिले के पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा ने बताया कि दोपहर 12:55 बजे मुठभेड़ खत्म हुई. मुठभेड़ खत्म होने के बाद जब इलाके में सर्च अभियान चलाया गया तो वहां से तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए, जबकि एक नक्सली घायलावस्था में मिला. दो नक्सली पहाड़ की तलहटी में छिपे मिले. घायल नक्सली को पहाड़ से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई और नक्सलियों को गोली लगी है. सर्च अभियान जारी है. 

इसे भी पढ़ें – लातेहार :  पटना में इलाज करा रहा भाकपा माओवादी का बीजे सेक सदस्य देवेंदु सिंह गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ  

छह हथियार बरामद

घटनास्थल से 315 बोर की एक रायफल, 303 बोर की दो रायफल, एक एके 47 और दो एसएलआर बरामद की गयी. कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं.

नक्सलियों के शवों की हुई पहचान

मारा गया नक्सली

मारे गए नक्सलियों में टीपीसी के तीन एरिया कमांडर शामिल हैं. इनमें पवन- चतरा, चन्दन- गढ़वा, अमरजीत- पाटन के एरिया कमांडर थे. जबकि तीन नक्सलियों को जिंदा पकड़ा गया है. पकड़े गए नक्सलियों में विकास पासवान– झड़गड़ा, सोनू कुमार- रॉबरी व लल्लू सिंह है.

इसे भी पढ़ें – पलामू: तीसरी आंख से शहर की निगरानी, छह प्रमुख चौक-चौराहों में लगा सीसीटीवी कैमरा

टीपीसी सबजोनल कमांडर निशांत के दस्ते से हुई मुठभेड़

बताया गया कि नक्सलियों की संख्या 20 से 25 के आसपास थी. दस्ते को टीपीसी का सबजोनल कमांडर निशांत लीड कर रहा था. पुलिस की ओर से 150 राउंड गोलियां चलायी गयी. मुठभेड़ का नेतृत्व एएसपी (अभियान) अरुण कुमार सिंह, छत्तरपुर डीएसपी शंम्भू सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी बिमलेश त्रिपाठी कर रहे थे.

इधर, सिविल प्रशासन से मौके पर छत्तरपुर के एसडीओ राजेश प्रजापति, कार्यपालक दंडाधिकारी गिरिवर मिंज, बीडीओ रामरतन वर्णवाल, सीआरपीएफ के उप कमांडेंट राजेंद्र कुमार भी मौजूद थे. दंडाधिकारी की देखरेख में नक्सलियों के शव कब्जे में लिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button