JharkhandLead NewsRanchi

रूक्का डैम में 150 मेगावाट का सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट हो रहा तैयार,  हटिया डैम का प्लान रिजेक्ट

Ranchi: सोलर फ्लोटिंग प्लांट की योजना राज्य में शुरू हो गयी है. इसके लिये रांची के रूक्का डैम के नाम पर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने हामी भर दी है. अब जेबीवीएनएल की ओर से इस योजना पर काम शुरू किया गया है. पिछले दिनों हटिया और रूक्का डैम का सेकी और जेबीवीएनएल की टीम ने निरीक्षण किया था. जिसमें रूक्का डैम की स्थिति को सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट के लिये सही पाया गया. वहीं, हटिया डैम में पानी की स्थिति और भौगोलिक कारणों की वजह से सेकी ने प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया. इसके पहले सेकी और जेबीवीएनएल की ओर से रूक्का डैम में सौ मेगावाट और हटिया डैम में पचास मेगावाट फ्लोटिंग प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था. हटिया डैम का प्रस्ताव रिजेक्ट होने पर, रूक्क डैम में ही 150 मेगावाट सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट लगाने का काम शुरू किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःबढ़ती गर्मी के साथ रांची में बढ़ा जल सकंट, 700 फीट पर भी नहीं मिल रहा पानी

7 करोड़ 50 लाख की है योजना: योजना को पूरी करने के लिये सात करोड़ 50 लाख का लक्ष्य तय किया गया है. जिसे विश्व बैंक की ओर से फंडिंग की जा रही है. आने वाले समय में उर्जा विभाग की ओर से चांडिल, तेनुघाट और हजारीबाग के छड़वा डैम में भी इसे लगाने पर विचार जारी है. रूक्का डैम से उत्पादित बिजली की दर 3.30 रुपये तय की गई है. यहां उत्पादित बिजली झारखंड बिजली वितरण निगम खरीदेगा. इसे झारखंड में ग्रीन इनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button