National

भारत का हज कोटा सऊदी अरब ने बढ़ाया, अब दो लाख लोग हर साल हज पर जा सकेंगे  

 NewDelhi  : सऊदी अरब ने  भारतीयों के लिए हज कोटे में वृद्धि करते हुए इसे 1,70,000 की जगह 2,00,000 कर दिया है.  यानी अब हर साल दो लाख लोग इस्लामिक तीर्थ स्थल मक्का जा सकेंगे. हज कोटे में 30,000 की बढ़ोतरी की गयी  है. खबरों के अनुलार  प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गयी थी.  

जी–20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंच मोदी ने अपने अमूल्य रणनीतिक साझेदार के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भी गहन चर्चा की है.

इसे भी पढ़ेंः जापान में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, अमेरीकी राष्ट्रपति ने कहा- हम अच्छे दोस्त, मिलकर करेंगे काम

हज कोटा प्रति वर्ष 1,70,000 से बढ़ाकर 2,00,000 हुआ

विदेश सचिव विजय गोखले ने संवाददाताओं को बताया कि  क्राउन प्रिंस  ने प्रधानमंत्री मोदी से वादा किया है कि भारत का हज कोटा प्रति वर्ष 1,70,000 से बढ़ाकर 2,00,000 कर दिया जायेगा.  उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है और यह कर लिया गया है.  गोखले ने कहा कि दो लाख भारतीयों को अब हज जाने का मौका मिलेगा और हज यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है.

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने पर्यटन, विमान सेवाएं बढ़ाने पर भी चर्चा की और दोनों दोबारा मुलाकात करने को भी राजी हुए,  विदेश सचिव ने बताया कि सऊदी के वली अहद ने प्रधानमंत्री को इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथियों में से एक बनने के लिए आमंत्रित किया, जिसे मोदी ने आभार सहित स्वीकार भी कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में छह महीने और बढ़ाया जाए राष्ट्रपति शासन : अमित शाह

1,300 महिलाएं अकेली हज यात्रा पर गयी थी

 जान लें कि  मोदी सरकार ने पिछले साल महिलाओं को बिना मेहरम या पुरुष साथी के हज जाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद करीब 1,300 महिलाएं अकेली हज यात्रा पर गयी  थी.  उन्हें लॉटरी सिस्टम से भी छूट दी गयी थी.  सऊदी अरब ने पिछले साल हज कोटे में पांच हजार की बढ़ोतरी की थी.  वहीं 2017 में 35,000 की वृद्धि की गयी थी.  SC द्वारा 2012 में दिये गये फैसले के बाद पिछले साल सरकार द्वारा दी जाने वाली हज सब्सिडी खत्म कर दी गयी है.

Related Articles

Back to top button