JharkhandSports

Jamshedpur Sports : सेल हॉकी एकेडमी ने 22-00 के भारी अंतर से भारत हॉकी एकेडमी पर दर्ज की जीत

दूसरा हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एकेडमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2022

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को स्थित नेवल टाटा हॉकी एकेडमी में खेले जा रहे 2nd हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एकेडमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2022 के तीसरे दिन शुक्रवार को कुल 12 टीमों के बीच 6 मैच खेला गया. इस दौरान खेले गये पहले मैच में नामधारी-11 ने गुमानेहरा राईजर्स एकेडमी को 05-03 के अंतर से हरा दिया. दूसरे मैच में सेल हॉकी एकेडमी ने जय भारत हॉकी एकेडमी को 22-00 के भारी अंतर से मात दे दी. तीसरे मैच में साई एकेडमी ने हुबली हॉकी एकेडमी को 16-01 के अंतर से शिक्शत दी. चौथे मैच में आर्मी ब्वॉयज हॉकी एकेडमी ने मालवा हॉकी एकेडमी को 16-01 के अंतर से पराजित किया. पांचवे पांच में एनटीएचए जमशेदपुर ने 04-01 के अंतर से वी राजा हॉकी एकेडमी पर जीत दर्ज की. वहीं अंत में खेले गये छठे मैच में भाई बेहलो हॉकी एकेडमी ने बेरार्र हॉकी एकेडमी को 05-02 के अंतर से हरा दिया.

ये भी पढ़ें- अर्थ डे पर विशेष : अगर नहीं चेते तो एक दिन पृथ्वी पर रहना हो जाएगा मुश्किल

Related Articles

Back to top button