
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट के सामने सरकारी जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया था. शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. मौके पर जेएनएसी के अधिकारियों के अलावा पुलिस भी मौजूद रही. छह से ज्यादा घरों को तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने जमीन को चार लाख रुपए प्रति कट्ठा के हिसाब से वर्ष 2018 में खरीदा था. उस वक्त उन्हें यह बताकर जमीन को बेचा गया था कि जमीन बिहार सरकार की है. जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया गया था. छह माह पहले ही उन्होंने घर बनाकर शिफ्ट किया था पर प्रशासन ने उनका आशियाना तोड़ दिया. कार्रवाई से पहले उन्हें किसी तरह की नोटिस भी नही दी गई. इसको लेकर वे लोग उपायुक्त से लिखित शिकायत करेंगे.
मुकदमे पर फैसले के बाद कार्रवाई
सरकारी भूमि के अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माण को ढहाया गया । यह अभियान लगातार जारी रहेगा।@JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand pic.twitter.com/wy55ZPVzDf
— DC East Singhbhum (@DCEastSinghbhum) April 22, 2022
वहीं मौके पर मौजूद दंडाधिकारी रश्मि रंजन ने बताया कि जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाया गया है. संबंधित मुकदमे में अंतिम आदेश के बाद ही जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. इसमें किसी तरह का विरोध नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : फ्लैट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष ने थाने में दर्ज कराया मामला




