Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

BIG NEWS : J & K में CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर हमला, दो एनकाउंटर में सुसाइड अटैकर्स समेत 6 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

धारा 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार 24 अप्रैल को जा रहे हैं कश्मीर दौरे पर

Srinagar : जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir encounter) के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ घंटों में दो एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें कुल छह आतंकी मारे गए हैं. आतंकवादियों के खिलाफ इस ऑपरेशन में एक भारतीय जवान भी शहीद हुए हैं, वहीं 9 जवान घायल बताए गए हैं.
बता दें कि दो दिन बाद (24 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं.
सुंजवां एनकाउंटर में जो आतंकी मारे गए हैं उनको फिदायीन हमलावर बताया जा रहा है. एक आतंकी ने सुसाइड जैकेट पहनी हुई थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : फ्लैट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष ने थाने में दर्ज कराया मामला

पांच जवान घायल हुए

सबसे ताजा हमला जम्मू के सुंजवां इलाके में मौजूद चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे हुआ. यहां CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया. CISF ने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए.

इसे भी पढ़ें : मुंगेर में 300 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज

सतना का रहनेवाला है शहीद जवान

इस पूरी कार्रवाई में कुल पांच जवान घायल हुए थे, जिसमें से CISF के एक ASI शहीद हो गए. शहीद होने वाले जवान का नाम एस पटेल बताया गया है. 55 साल के यह जवान सतना (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे.
फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके बाद सुंजवां इलाके में मुठभेड़ हुई थी. यहां पांच जवान सुबह जख्मी हुए. तब आतंकियों ने UBGL (ग्रेनेड लॉन्चर) से ग्रेनेड फेंका था. ADGP जम्मू मुकेश सिंह ने बताया था कि हमने रात को इलाके की घेराबंदी की थी, हमें आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. मुठभेड़ अभी चल रही है. ऐसा लग रहा है कि आतंकवादी किसी घर में हैं.
कुल दो आतंकी सुंजवां एनकाउंटर में मारे गए हैं. फिलहाल गोलीबारी थम गई है. एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को दो AK47 बंदूक, एक सेटेलाइट फोन मिला है. दोनों आतंकी विदेशी बताये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन के जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी और कंपनी ऑफ रजिस्ट्रार को नोटिस जारी

दो दिन बाद आने वाले हैं पीएम मोदी

सुंजवां इलाके में यह मुठभेड़ ऐसे वक्त में हुई है जब पीएम मोदी जम्मू कश्मीर दौरे पर आने वाले हैं और सुरक्षा व्यवस्था टाइट है. पीएम मोदी 24 अप्रैल को सांभा जिले में आएंगे.
नेशनल पंचायती राज दिवस पर जिस जगह (पाली गांव) पीएम मोदी को आना है वह यहां ये सिर्फ 17 किलोमीटर दूर है. जम्मू कश्मीर से साल 2019 में धारा 370 हटने के बाद पीएम मोदी अब पहली बार वहां जा रहे हैं. इससे पहले वह सिर्फ वहां मौजूद देश की सीमाओं पर गए थे. अक्टूबर 2019 में उन्होंने राजौरी में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. फिर नवंबर 2021 में वह नौशेरा सेक्टर गए थे.

इसे भी पढ़ें : Nawada में आपसी रंजिश में तलवार से 4 को काटा, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

बारामूला में मारा गया था बड़ा आतंकी

इससे पहले गुरुवार शाम को बारामूला में एनकाउंटर हुआ था. इसमें अबतक कुल चार आतंकी मार गिराये गए हैं. इसमें लश्कर का टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू भी मारा गया था. IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया था कि वह बडगाम ज़िले में हाल ही में एक एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की कई हत्याओं में शामिल था.

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: प्लस टू स्कूलों में साइंस सब्जेक्ट में सर्वाधिक रिक्तियां, रोस्टर क्लीयर होते ही निकलेगा विज्ञापन

Related Articles

Back to top button