
Ranchi : पूर्व मंत्री गीतश्री उरांव के नेतृत्व में गुरुवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मुलाक़ात की. इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पत्र समर्पित किया.
ज्ञापन के माध्यम से अनुसूचित क्षेत्रों में आदिकाल से वास करने वाले आदिवासियों की जमीन पर गैर आदिवासियों के द्वारा अवैध कब्जा एवं विस्थापन मुक्त कर संविधान में प्रदत्त विशेषाधिकार के तौर पर अनुच्छेद 244 (1) एवं संविधान के प्रावधान 5वीं अनुसूची के तहत कानून को व्यवस्थित कर, लागू करने का आग्रह किया गया.
इसे भी पढ़ें:कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स का काम तमाम, इस दिन के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे आप




